रिपोर्ट के अनुसार मयादीन में दाइश और अल नुस्रह के आतंकवादियों से होने वाली झड़पों में सीरियन आर्मी को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी हैं।
इस सफलता ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को विवश कर दिया है कि वह अपना हथियार और गोला बारूद सीरिया के उत्तरी और पश्चिमी मोर्चों पर ले आएं।
सीरिया के खिलाफ षड्यन्त्र में अमेरिका की एक योजना आतंकवादी गुटों को शोल्ड़र -फायर्ड मिसाइल से सुसज्जित करना है ताकि आसानी से रूसी और सीरियन विमानों को निशाना बनाया जा सके।
२०१५ में भी ऐसी तस्वीरें आई थीं जिसमें तुर्की सरकार मानव सहायता की आड़ में आंतकवादी गुटों को दवाओं के डिब्बे में हथियार सप्लाई कर रही थी।
राजनीतिक विश्लेषक ओजकान ओजताश ने आतंकवादी गुटों को मिल रही सहायता पर कहा है कि तुर्की खुफिया एजेंसियों ने स्कन्दरून बन्दरगाह से दाइश के लिए सैकड़ों ट्रक हथियार सप्लाई किए है जिसे छुपाने के लिए तुर्की की सत्ताधारी जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी हर सम्भव प्रयास करती रही है । २०१५ में भी सीरिया फ़ौज ने हथियारों से लदे कई ट्रक पकड़े थे। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए इन हथियारों में स्ट्रेला और सैम मिसाइलों के साथ तुर्की निर्मित मशीन गने बरामद हुई हैं । स्ट्रेला और सैम मिसाइलों को कम ऊंचाई पर उड़ रहे हेलीकाप्टर और वायुयान पर हमले के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इस क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगी भी अमेरिका पर दाइश के समर्थन का आरोप लगाते रहे है अभी हाल ही में रजब तैयब अर्दोगान ने भी कहा था कि वह हम पर आतंकवादियों से सहयोग का आरोप लगाते है जबकि हमारे पास सुबूत है कि अमेरिका और उसके सहयोगी दाइश की मदद करते हैं ।
इससे पहले सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद भी अमेरिका पर दाइश और दूसरे आतंकवादी संगठनों की मदद का आरोप लगा चुके हैं उन्होंने कहा था कि पलमायरा सिटी पर हमला और क़ब्ज़ा अमेरिकी सहयोग और जानकारी में हुआ है।
कुछ भी हो अमेरिका वहाबी आतंकवाद का समर्थक है कुछ समय पहले ही अमेरिकी पार्लियामेंट ने एक क़ानून पास किया था जिसमे अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीरिया में वहाबी आतंकवादियों को एंटी एयरक्राफ्ट और शोल्डर फायर्ड मिसाइल देने का आदेश दिया था।
ओबामा प्रशासन ने दो साल पहले भी आतंकवादी गुटों को ट्रेनिंग और हथियार उपलब्ध कराने कि लिए ५०० मिलियन डॉलर का बजट पास किया था लेकिन आतंकियों की आपसी झड़प और कुछ उच्च कमांडरों के हताहत होने के बाद यह प्रोजेक्ट ठन्डे बस्ते में चला गया।
1 फ़रवरी 2017 - 18:56
समाचार कोड: 808793
रिपोर्ट के अनुसार मयादीन में दाइश और अल नुस्रह के आतंकवादियों से होने वाली झड़पों में सीरियन आर्मी को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी हैं।